हल्द्वानी, सितम्बर 9 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान के कथित 'शुद्धीकरण' को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस पूरे प्रकरण में 28 दिनों के भीतर 25 विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक सरगर्मी के बाद आखिरकार मामले ने कानूनी मोड़ ले लिया है। महिला अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने आखिरकार बैकफुट पर आकर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर ही दिया। पिछले महीने 11 अगस्त को कांग्रेस ने सबसे पहले रामलीला मैदान में खरगे की रैली के बाद हुए शुद्धीकरण अनुष्ठान पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे दलित विरोधी कृत्य करार दिया था। इसके विरोध में दून से लेकर हल्द्वानी तक प्रदेशभर में कांग्रेस, युवा कांग्रेस और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आक्रामक तेवर अपनाए। इस दौरान राज्य के लगभग सभी जिलों में लगातार धरना-प्रदर्शन और पुलिस थानों ...