गुमला, जून 22 -- घाघरा प्रतिनिधि 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में सहिया, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- अरवल में एक लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराकप्रशिक्षण की जानकारी प्रशिक्षकों ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए बूथ संचालन, घर-घर सर्वेक्षण, छूटे हुए बच्चों की पहचान तथा माइक्रोप्लान के अनुरूप कार्य करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गए। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान की तैयारियाँ पूरी, 28 से 3...