आजमगढ़, मई 31 -- आजमगढ़। पल्हनी ब्लॉक के मुनरा सराय में अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महा फोरम के तत्वावधान में शनिवार को एक बैठक हुई। इस दौरान 28 जून को होने वाले नेहरू सभागार में प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर चर्चा की गई। जिलामंत्री मूलचंद्र प्रजापति ने कहा कि प्रतिभा सम्मान में 2026 में उत्तीर्ण हाई स्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं को अस्सी फिसदी से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। अपने समाज के बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह समारोह आयोजित किया गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनिल प्रजापति, जिलाध्यक्ष रामअवध प्रजापति मंगेश आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर हुई चर्चा यह भी पढ़ें- जहानाबाद-अरवल हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह का फोटो- कैप्शन :

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...