अमरोहा, जून 7 -- राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नवनीत कुमार गोला द्वारा आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले प्रजापति छात्र-छात्रा सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए जनपद के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत रजबपुर, अतरासी, पप्सरा, खाता, डिडौली, कैलसा, मनकजूड़ी, नन्हेड़ा सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर समाज के लोगों, अभिभावकों युवाओं एवं छात्र-छात्राओं से संपर्क किया गया तथा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की गई। नवनीत कुमार गोला ने कहा कि शिक्षा समाज की उन्नति और सशक्तिकरण का सबसे मजबूत आधार है। सम्मान समारोह का उद्देश्य उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करना है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का गौरव...