28 जून को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग
सहारनपुर, जून 15 -- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने 28 जून को दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग की है। पीएम को संबोघित ज्ञापन में बताया गया कि भामाशाह त्याग, दान और व्यापारिक मूल्यों के प्रतीक हैं तथा उनका जीवन व्यापारी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने बताया कि संकट के समय व्यापारी समाज ने हमेशा देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन ने मांग की कि भामाशाह के योगदान को सम्मान देते हुए 28 जून को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किया जाए। यह भी पढ़ें- दानवीर भामाशाह जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.