बोकारो, जून 29 -- भाकपा (माले) कसमार प्रखंड कमिटी की बैठक सोमवार को कसमार स्थित पार्टी कार्यालय में राजू महतो की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में जिला सचिव देवदीप सिंह दिवाकर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक के मुख्य मुद्दे बैठक को संबोधित करते हुए देवदीप सिंह दिवाकर ने कहा कि इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर युद्ध थोपे जाने से इसका प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ा है। अब जबकि अमेरिका और ईरान के साथ शांति समझौता हो चुका है, फिर भी अमेरिका और इजरायल लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं। एक बात जो इस युद्ध में उभर कर सामने आया है कि अमेरिका की जो दादागिरी पूरी दुनिया पर था, उसे ईरान ने चुनौती देकर एक नए शक्ति का उदय हुआ है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन प्रखंड सचिव शकुर अंसारी ने कहा कि केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार तो पहले वोट चोरी करती थी, अब सीट चोरी...