दरभंगा, जुलाई 2 -- दरभंगा, संवाद सूत्र। दरभंगा जिले से इस वित्तीय वर्ष में 28 क्विंटल मखाना का बीज दूसरे राज्यों में भेजा गया है। राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के माध्यम से 40 हजार हेक्टेयर भूमि में मखाना की खेती की जा रही है। इसे बढ़ाने के लिए किसानों को 72,750 रुपए सब्सिडी के रूप में दिया जाता है। ये बातें स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिकों के साथ बैठक करने तथा कृषि यंत्रों का मुआयना करने के बाद कही।

अनुसंधान केंद्र का अवलोकन सांसद डॉ. ठाकुर ने नौ करोड़ की लागत से कृषि अनुसंधान केंद्र परिसर में बने भवन, सड़क, मशीन आदि का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दरभंगा को मखाना की वैश्विक राजधानी के रूप में पहचान बनाने की की गई सार्थक पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आने लगा है। सु...