हाथरस, जून 26 -- हाथरस। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जून को हाथरस जिले के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री जिले को 486 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग के सलेमपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में विकाय की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही वहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिलने के साथ ही जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। कार्यक्रम की सूचना मिलने के साथ ही देर शाम डीएम और एसपी ने पुलिसबल और अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 23 जून को हाथरस में कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन 22 जून को लखनऊ में हुए अग्निकांड की खबर मिलने ही मुख्यमंत्री अलीगढ़ जिले में अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़...