मधुबनी, मार्च 25 -- खजौली/मधुबनी,हिटी। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर तृतीय एवं चतुर्थ सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षकों के नियुक्ति एवं पदस्थापन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया गया है। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी 28 मार्च को कार्यालय अवधि में शिक्षा भवन स्थित परीक्षा संभाग से स्वयं अथवा अधिकृत कर्मी के माध्यम से संबंधित शिक्षकों का नियुक्ति एवं पदस्थापन पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद 30 मार्च तक प्रखंड स्तर पर संबंधित शिक्षकों को यह पत्र उपलब्ध कराना होगा। चयनित शिक्षक 1 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच अपने-अपने विद्यालय में योगदान देंगे। योगदान की तिथि से ही वे विशिष्ट शिक्षक के रूप में माने जाएंगे और उसी तिथि से उनका वेतन देय होगा। साथ ही, वे स्...