भागलपुर, अप्रैल 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। 28 फरवरी की अलसुबह करीब 1:10 बजे जिले में आए आंधी-तूफान के बाद बारिश के कारण जिले में हुए नुकसान फसलों की रिपोर्ट तैयार हो गई है। जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर प्रसाद ने बताया कि जिले में हुई कुल एक लाख 20 हजार हेक्टेयर की खेती में से 13 हजार 778 हेक्टेयर फसलें प्रभावित हुई हैं। इनमें सर्वाधिक गेहूं, मक्का की फसल प्रभावित हुई हैं। किसी भी प्रखंड में 20 प्रतिशत से ज्यादा फसल आंधी-बारिश से प्रभावित नहीं हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी को भेज दी गई है। गौरतलब हो कि बीते 20-21 अक्टूबर की शाम को आए आंधी-बारिश से जहां 12 हजार हेक्टेयर से ज्यादा की फसलें प्रभावित हुई थीं। वहीं फाइनल रिपोर्ट में जिले में कुल 824 हेक्टेयर फसल का नुकसान होना पाया गया था। इसमें नाथनगर प्रखंड के छह पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.