गाजीपुर, सितम्बर 26 -- सैदपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के तत्वावधान में डीएलएड प्रशिक्षण परीक्षा वर्ष 2026 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार को जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित हुई। डायट लिपिक एवं परीक्षा प्रभारी वंदना मिश्रा ने बताया कि प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा में 817 प्रशिक्षु उपस्थित और 402 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में संस्कृत एवं उर्दू विषय की परीक्षा में 885 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी, जबकि 502 अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में कंप्यूटर विषय की परीक्षा में 873 प्रशिक्षु उपस्थित तथा 398 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। यह भी पढ़ें- Firozabad News: डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न प्रा...