गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में 28 और 29 मार्च को निशुल्क बुक एक्सचेंज मेला आयोजित किया जाएगा। मेले का आयोजन इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से ओरा कायमेरा सोसायटी के सेंट्रल पार्क में होगा। मेले में किताबों की अदला बदली के साथ बच्चों की जरूरत के हिसाब से निशुल्क किताबें भी दी जाएंगी। मेला सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक लगाया जाएगा। इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा त्यागी ने बताया कि इस पहल के जरिए जहां लाखों पेड़ों को कटने से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। वहीं, हजारों अभिभावकों को एक-दूसरे के साथ किताबें एक्सचेंज कराकर उनके ऊपर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...