जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- जमशेदपुर। गर्मी में रक्त की बढ़ती जरूरत के देखते हुए 28 अप्रैल को राजेंद्र विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। बिहार एसोसियेशन द्वारा स्कूल प्रांगण राजेन्द्र विद्यालय साकची में संस्थापक की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बिहार एसोसियेशन ने युवाओं सहित अभिभावकों, शिक्षक, शिक्षिकाओं से रक्तदान का आग्रह किया है। जबकि, भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की मदद से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 30 अप्रैल को डुडरा उच्च विद्यालय में किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...