सिमडेगा, दिसम्बर 27 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पीड़ियापोश में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद का 28 वां रौतिया महासम्मेलन शनिवार से शुरु हुआ। 29 दिसम्बर तक चलने वाले सम्मेलन में पहले दिन समाज के सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, आर्थिक और समाजिक विकास पर चर्चा की गई। मौके पर हॉकी खेल का उद्घाटन खतंग झारियां और सराइजोर के बीच खेला गया। जिसमें खतंग झारियां की टीम 2-1 गोल कर विजय रही। सम्मेलन के सफल आयोजन में रामजतन सिंह, पीतांबर सिंह, जगन्नाथ सिंह, रविंद्र सिंह, सोमारु सिंह, रामप्रसाद सिंह, नरेंद्र सिंह, देव कुमार सिंह, दिलीप सिंह, यशोदा देवी, घनश्याम सिंह, मोहन सिंह, दामोदर सिंह, करमा सिंह सहित कई लोग लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.