नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- देश के अंदर मिडसाइज SUV सेगमेंट के अंदर सबसे कड़ा कॉम्पटीशन हो गया है। इस सेगमेंट में कई ऐसे मॉडल हैं जिनकी डिमांड हाई है। इतना ही नहीं, लंबे वेटिंग या प्राइस के चलते ग्राहकों को अपना ऑप्शन बदलने में भी समय नहीं लगता। इसमें हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक जैसे मॉडस सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। इन SUVs की डिमांड में माइलेज भी का अहम रोल माना जाता है। पेट्रोल की कीमतों के बीच हर कोई माइलेज पर जरूर ध्यान देता है। हम यहां पर ऐसी ही पॉपुलर मिडसाइज SUVs के माइलेज के बारे में बता रहे हैं।1. स्कोडा कुशाक (1.5 टर्बो-पेट्रोल)AT फ्यूल एफिशिएंसी: 18.72 Kmpl स्कोडा कुशाक को 2026 में अपना मिड-साइकिल अपडेट मिला, जिससे इसे कोडियाक जैसा डिजाइन, एक्स्ट्रा फीचर्स और छोटे 1.0-लीटर इंजन के...