देवरिया, मार्च 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले में पांच मूल्यांकन केन्द्रों पर किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए पांचों केन्द्रों पर 2790 परीक्षक एवं 290 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। केन्द्रों पर मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकांए पहुंचनी शुरू हो गईं हैं। 18 मार्च से एक अप्रैल तक मूल्यांकन का कार्य किया जाएगा।यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा 12 मार्च को सम्पन्न हो गई। परीक्षा के सम्पन्न होने के बाद जिले में अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी गई है। मूल्यांकन के लिए जिले में पांच केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय इण्टर कालेज देवरिया, एस.एस. बी. एल. इण्टर कालेज, बाबा राघव दास इण्टर कालेज न्यू कालोनी, अशोक इण्टर कालेज रामपुर क...