किशनगंज, मार्च 21 -- किशनगंज। ईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। शनिवार को ईद का पर्व मनाया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर किशनगंज जिले के कुल 279 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुरक्षा को लेकर डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार के द्वारा संयुक्त आदेश भी जारी किया गया है। पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर जिले के सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया गया है। एसपी संतोष कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा है कि पर्व को लेकर अपने अपने थाना क्षेत्रों में पूरी तरह से सतर्कता बरतेंगे। माहौल बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जानी है। पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर विशेष रूप से चौकसी बरत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.