मेरठ, मई 31 -- वेदव्यासपुरी स्थित निर्माणाधीन मेरठ मंडपम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर बढ़े हुए मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का 279 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को समाप्त हो गया। मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा और मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर के आश्वासन के बाद किसानों ने सर्वसम्मति से आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया। किसान नेता अनिल चौधरी के नेतृत्व में वेदव्यासपुरी योजना से प्रभावित किसान 25 अगस्त 2025 से धरने पर बैठे थे। किसानों का कहना था कि वर्ष 2015 में किसानों और मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के बीच हुए समझौते के अनुसार उन्हें बढ़ा हुआ प्रतिकर दिया जाए। शनिवार दोपहर मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा, मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और अन्य अधिकारी धरनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों के साथ वार्ता की。 यह भी पढ़ें- हरिपुर योजना के लिए अतिरिक्त ...