278 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा संपुष्टि के लिए लगा कैंप
चाईबासा, जून 4 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला शिक्षा स्थापना समिति द्वारा अनुमोदित 278 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा संपुष्टि की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय-चाईबासा स्थित सभागार में एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। शिक्षक विद्यार्थियों की सोच को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य शिक्षकों के सहयोग से शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना तथा एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.