गोरखपुर, जून 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ने ऐसे 277 स्कूली वाहनों की पहचान की है, जिनकी फिटनेस और परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी है। इनमें 153 वाहनों की फिटनेस समाप्त है, जबकि 124 वाहन बिना वैध परमिट के पाए गए हैं। बुधवार को विभाग ने यूपीआईएसवीएमपी पोर्टल से प्राप्त सूची के आधार पर सभी संबंधित विद्यालयों से संपर्क करने के लिए कर्मचारियों की थानावार ड्यूटी लगाई। विभागीय कर्मियों ने विद्यालय में पहुंचकर प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को तत्काल फिटनेस कराने और परमिट का नवीनीकरण कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं, स्कूलों पर होगी कार्रवाई जिन विद्यालयों ने अपने स्कूल से संबंधि...