गोपालगंज, अगस्त 4 -- - जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के बंजारी व भिंगारी चेकपोस्ट के समीप की कार्रवाई - यूपी के तरफ से शराब लेकर आ रहे थे पकड़े गए सभी तस्कर, मामले में प्राथमिकी हुई दर्ज गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि जिला उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के बंजारी ओवर ब्रिज व यूपी-बिहार सीमा के भेंगारी चेकपोस्ट के समीप से 277 लीटर शराब के साथ एक कार व एक बाइक जब्त की।

गिरफ्तारी की जानकारी इस दौरान टीम ने मौके से तीन तस्करों की भी गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार तस्करों में यूपी के देवरिया जिले के भटनी थाने के डुमरी गांव का प्रिंस कुमार, आजमगढ़ जिले के रौनापार थाने के गांगेपुर मठिया गांव का प्रेमचन्द्र यादव व कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाने के मथौली गांव का सिया यादव शामिल है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सूचना ...