मुंगेर, मई 16 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। नयारामनगर थानाक्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 276.3 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तेलिया तालाब के पास छापेमारी कर एक टाटा सफारी गाड़ी से शराब की यह खेप बरामद की। थानाध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सफारी गाड़ी से भारी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना की टीम ने तेलिया तालाब के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की 276.3 लीटर बरामद हुईं। यह भी पढ़ें- 158.34 लीटर विदेशी शराब बरामद, कार जब्त, चालक फरार उन्होंने कहा कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है। शराब कहां से लाई जा रही थी और म...