रुडकी, जुलाई 15 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में पहली बार एनपीटीईएल उत्तर क्षेत्र स्टार अवार्ड सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के 275 उत्कृष्ट एनपीटीईएल स्टार शिक्षार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य ऑनलाइन शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना, ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा आजीवन सीखने और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना रहा। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि एनपीटीईएल जैसे डिजिटल मंच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सभी तक पहुंचाने और आजीवन सीखने की संस्कृति को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- एनआईटी के नितीश भकत को आईआईटी खड़गपुर से एनपीटीईएल स्...