फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 11 -- फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की किस्त लेने के बावजूद जिले के 273 लाभार्थियों ने आवास नहीं बनवाए हैं। यह हाल तब है, जब इन सभी को जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय की ओर से नोटिस भी भिजवाए जा चुके हैं। अफसरों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही आवासों का निर्माण न कराया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। पीएम आवास योजना शहरी के पहले चरण की बीते दिनों जिला स्तर पर समीक्षा की गई तो जिले के 273 लाभार्थी ऐसे पाए गए, जिन्होंने पहली व दूसरी किस्त तो ले ली, लेकिन अभी तक आवास पूर्ण नहीं करवाए। इनमें 45 लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने पहली किस्त लेने के बाद आवास बनवाना अभी तक शुरू ही नहीं कराया। वहीं 228 लाभार्थियों ने दूसरी किस्त लेने के बावजूद अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया है। जब इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.