मैनपुरी, दिसम्बर 2 -- एसआईआर का काम मैनपुरी में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार की दोपहर दो बजे तक मैनपुरी के अधिकारियों के दिशा निर्देशन में 73 प्रतिशत मतदाताओं का डिजिटलाइजेशन का काम पूरा कर लिया गया। खास बात ये है कि कुल बूथों में से 273 बूथ ऐसे हैं जहां सौ प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का काम कंप्लीट कर लिया गया है। एडीएम श्यामलता आनंद बीएलओ के माध्यम से आ रही रिपोर्ट रात आठ बजे तक एसडीएम के जरिए ले रही हैं। इस रिपोर्ट को डीएम के पास भेजा जा रहा है। मंगलवार को एसआईआर को लेकर जिले का माहौल अत्यधिक गर्म रहा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भोगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एसआईआर को लेकर मोर्चा संभाला तो वहीं भोगांव में ही पूर्व आबकारी मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एसआईआर को लेकर पह...