2717 किशोरियों को गर्भाशय कैंसर से बचाव को लगायी गई एचपीवी वेक्सीन
एटा, जून 19 -- शुक्रवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जनपद में 2717 किशोरियों को एचपीवी वेक्सीन लगाई। सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि ब्लॉक शीतलपुर में 403, जलेसर में 381, अलीगंज में 378, सकीट में 349, जैथरा में 285, निधौलीकलां में 238, अवागढ़ में 227,मारहरा में 222, एटा अर्बन क्षेत्र में 207 किशोरियों को एचपीवी वेक्सीन लगायी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जनपद में 21,445 किशोरियों को वेक्सीन लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ब्लॉक अलीगंज को 3354, अवागढ़ को 1958, जैथरा को 2477, जलेसर में 2284, मारहरा में 2013, निधौलीकलां में 2410, सकीट में 2494, शीतलपुर में 2690, एटा अर्बन को 1765 किशोरियों को एचपीवी वेक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है। वेक्सीनेशन के लिए जनपद में 185 सत्र संचालन किये जा रहे हैं।नगला जगरूप पर टीम ने किश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.