प्रयागराज, मई 5 -- प्रयागराज। जिनके पास जमीन है, उन्हें तो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है, लेकिन तमाम तमाम लोग ऐसे हैं, जिनके पास जमीन ही नहीं है। पिछले दिनों हुए सर्वे में 2715 लोग ऐसे मिले हैं, जिनके पास जमीन तक नहीं है। ऐसे लोगों को आवास दिलाने के लिए अब कवायद शुरू हो गई है। नियम के अनुसार जिनके पास जमीन होती है, उन्हें एक लाख 20 हजार रुपये की राशि दी जाती है, लेकिन भूमिहीनों को किस मद से आवास दिलाया जाए, इसके लिए नियम नहीं है। ऐसे में आए आवेदनों के बाद सभी को सूचीबद्ध कर लिया गया है। जिन क्षेत्रों से लोगों के आवेदन आए हैं, वहां पर ग्रामसभा की जमीनों को चिह्नित कर एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसका अनुमोदन प्राप्त होने पर उनके पक्ष में पट्टा किया जाएगा। अफसरों का कहना है कि यही प्रयास है कि सभी के पास अपनी छत हो...