271 राजकीय शिक्षकों का समायोजन आदेश जारी
प्रयागराज, जुलाई 1 -- राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 271 सरप्लस शिक्षकों का समायोजन आदेश बुधवार को जारी हो गया। अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) अजय कुमार द्विवेदी की ओर से जारी आदेश में 39 प्रवक्ता और 232 एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) को दूसरे जिलों में स्थानान्तरित किया गया है। इसके अलावा अनुरोध के आधार पर तबादले की सूची भी लगभग तैयार है और जल्द आदेश जारी होंगे। स्थानांतरण नीति में प्रधानाचार्यों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को सरप्लस शिक्षकों को प्रमाणित करना था लेकिन बहुत शिक्षकों को ही सरप्लस घोषित जा सका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.