नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से शुक्रवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज के साथ एकत्र होने और तिरंगा यात्रा निकालने के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। सीजेपी ने सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये जनता से भारी संख्या में यहां जुटने की अपील की है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने भी इस प्रदर्शन को अपना समर्थन देते हुए अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। आगामी त्योहारों और सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने युद्ध जैसी तैयारी के बीच लुटियंस दिल्ली को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने CJP के 'तिरंगा मार्च' के लिए सिर्फ...