उन्नाव, दिसम्बर 18 -- उन्नाव। जिला कृषि अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि इफको की 2700 मीट्रिक टन यूरिया मिली है। जो साधन सहकारी समितियों, पीसीएफ केंद्र एवं एग्री जंक्शन केंद्रों पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न ब्लाक क्षेत्र की सौ से अधिक साधन सहकारी समितियों पर यह खाद भेजी जा रही है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा जनपद के प्रत्येक विकास खंड में स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों पर खाद का वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने खाद विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि नियमानुसार निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरकों का वितरण करें। अनियमितता मिलने पर विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह अपनी जोत एवं भूमि के अनुसार उर्वरकों का संतुलित मात्रा में ही प्रयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.