लंदन, जुलाई 13 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड पर 270 रन की ऐतिहासिक जीत के बाद उम्मीद जताई कि भविष्य में महिला टीम को और अधिक टेस्ट मैच खेलने का अवसर मिलेगा।आयोजकों को कप्तान कौर ने दिया विशेष धन्यवाद भारत ने 'क्रिकेट के मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट को यादगार बनाते हुए इंग्लैंड को एकतरफा अंदाज में पराजित किया। हरमनप्रीत ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ''ईश्वर सबसे अच्छे लेखक हैं और उन्होंने इस कहानी को बेहद खूबसूरती से लिखा है। लॉर्ड्स में खेलना हमेशा विशेष होता है। मैं उन सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने इस मैदान पर महिला टेस्ट आयोजित करने के बारे में सोचा।''उम्मीद है कि 10 टेस्ट मैच और खेलने का मौका मिले हरमनप्रीत कौर ने आगे कहा, ''उम्मीद है कि हमें...