बगहा, मार्च 2 -- मैनाटाड़। इनरवा पुलिस ने इंडो नेपाल बार्डर से बाइक पर लदी 270 बोतल शराब जब्त की गयी है। कार्रवाई के दौरान धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष लवकांत शर्मा ने बताया कि रविवार की गुप्त सूचना पर खमिहा गांव से दक्षिण से यह जब्ती की गई है। नेपाल की ओर से बाइक से शराब आने वाल टीम बनाकर सूचनार्थ जगह पर नाका लगा कर जांच की गयी तो नेपाल निर्मित शराब की दो सौ सतर बोतल मिला। जिसे जब्त कर लिया गया। वही शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज नेपाल के छिपरमाही निवासी सूरज कुमार यादव है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर शराब धंधेबाज सूरज कुमार यादव को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है। वही इंडो नेपाल बार्डर पर गश्त को पूर्व से और तेज कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.