धनबाद, जनवरी 8 -- बरोरा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल प्रबंधन, बरोरा पुलिस और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार को बरोरा क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के मंडल केंदुआडीह गांव के काली मंदिर के समीप छापेमारी कर बोरी में भरे 27.5 टन अवैध कोयला जब्त किया। इसे बीसीसीएल के वरीय प्रबंधन के निर्देश पर वजन कराकर बेनीडीह लिंक साइडिंग में जमा कर दिया गया है। साथ ही मंडल केंदुआडीह में कोयला तस्करों द्वारा खोले गए अवैध मुहाना को भी डोजरिंग कर बंद किया गया है। बताया जा रहा है कि तस्करों ने अवैध खनन कर व संजय उद्योग आउटसोर्सिंग खदान से कोयला चोरी कर जमा किया था। ड्रोन कैमरा से क्षेत्र की निगरानी के दौरान सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन को वहां पर अवैध खनन और भारी मात्रा में चोरी का कोयला जमा होने की भनक ...