नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- शुक्रवार, 27 नवंबर को ओटीटी पर कई नई फिल्में दस्तक देने जा रही हैं। इन फिल्मों में कहीं एक्शन और रोमांच है, तो कहीं कॉमेडी, रोमांस और रहस्य की दिलचस्प कहानियां। कुछ फिल्में परिवार की कहानी लेकर आ रही हैं, तो कुछ लापता लोगों की तलाश और ऑफिस में शुरू होने वाले प्यार के इर्द-गिर्द बुनी गई हैं। ऐसे में अगर आप इस शुक्रवार घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ओटीटी पर रिलीज होने वाली इन फिल्मों पर नजर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में, ये किस जॉनर की हैं और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं।1. आदर्शा कुटुंबम हाउस नंबर: 47 - AK47 (Aadarsha Kutumbam House No: 47 - AK47) जॉनर: एक्शन कॉमेडी ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स इस फिल्म में एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसकी जिंदगी अचानक बदल जाती है...