चाईबासा, जून 17 -- गुवा। पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देश पर किरीबुरू थाना पुलिस ने मंगलवार को मंगला हाट बाजार क्षेत्र में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 27 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया। वहीं, कई वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी देकर छोड़ा गया।  थाना प्रभारी रोहित कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनजागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है। यह भी पढ़ें- हेलमेट पहनने के लिए लोगों को किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...