चम्पावत, मार्च 17 -- चम्पावत में लोहाघाट तहसील के 19 और पाटी के आठ स्कूलों को भूमि स्वामित्व मिला है। जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग को भूमि हस्तांतरित कर दी है। अब इन स्कूलों में निर्माण कार्य किया जा सकेगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि प्रावि कंटूकरा, बनगांव , पिलखी, वलचौड़ा, डकला, बायल, खायकोट मल्ला, चमोला, कलीगांव, डुरौ को भूमि दी है। इसके अलावा बमनकुड़ा, किमतोली, मौड़ा, टमटकांडे, मड़चमार, गुरेली, सुनकुरी और प्रावि जमरसौं को भूमि आवंटित की है। इधर पाटी के प्रावि रक्षादेवी, सांगो, पीपलढींग, डसियाचामी, नवीनडुंगरा, जगाधार, चल्थिया और पोखरी स्कूल को भूमि का हस्तान्तरण किया गया है।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.