कानपुर, जून 22 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता जिला फुटबाल संघ से मान्यता प्राप्त स्व. गीता गुप्ता मेमोरियल 7-ए-साइड फुटबाल टूर्नामेंट का 27 और 28 जून को आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता आजाद नगर स्थित टर्फिनी एंटरटेनमेंट ग्राउंड पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें अपना पंजीकरण कराने के लिए अमित नारंग और दिव्यांश गुप्ता से संपर्क कर सकती हैं। आयोजन समिति ने फुटबाल क्लबों और खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...