शाहजहांपुर, नवम्बर 25 -- बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर डीआईओएस की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए डीआईओएस की ओर से स्कूलों का सत्यापन करा दिया गया है। स्कूल के विवरण पोर्टल पर फीड करा दिया गया है। पोर्टल पर विवरण दर्ज होने के बाद 27 नवंबर से आपत्तियां ली जाएंगी, जिसके बाद कमेटी आपत्तियों को दूर करेगी। आपत्तियां दूर करने के बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...