मुरादाबाद, अगस्त 23 -- गोरखपुर और दिल्ली के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए चल रही विशेष ट्रेन को अब नियमित साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा। ट्रेन संख्या 15095/15096 का नियमित संचालन 27 अगस्त से शुरू होगा। ट्रेन संख्या 15095 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार को रात 10:45 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। मुरादाबाद में ट्रेन के पहुंचने का समय सुबह करीब 9:03 बजे निर्धारित है। वापसी में ट्रेन संख्या 15096 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 2 बजे दिल्ली से चलेगी। यह गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते...