बागेश्वर, अप्रैल 2 -- बागेश्वर,संवाददाता। इंजीनियरों की हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को भी जल संस्थान और जल निगम के इंजीनियरों ने भी भाग लिया। हड़ताल में शामिल कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। हड़ताल का असर विकास कार्यों पर दिखने लगा है। विभिन्न विभागों के इंजीनियर गुरुवार को लोनिवि गेस्ट हाउस के प्रांगण में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। 11 दिन से हड़ताल चल रही है कोई भी जन प्रतिनिधि आंदोलन स्थल तक नहीं पहुंचा। हड़ताल के चलते विकास कार्य ठप हो गया है।अवसर पर इं. नंद किशोर जोशी, बिपिन सनवाल, राज कमल, संतोष कुमार, प्रमोद सिंह, नेहा सिंह, देवेंद्र कुमार, विजया, सोनी, दीपिका मनुजा, दीपक, विजय, कुंदन, संदीप, धन सिंह, दीपक उप्रेती आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...