साहिबगंज, सितम्बर 20 -- साहिबगंज। पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करने का महापर्व 'पितृपक्ष' 27 सितंबर से प्रारंभ होगा। हलांकि पितरों को तर्पण करने का काम भादो पूर्णिमा के दिन 26 सितम्बर से शुरू होगा। इस साल पितृ पक्ष 10 अक्टूबर तक चलेगा। वही इस वर्ष आश्विन माह कृष्ण पक्ष कुल 14 दिनों का ही होगा, क्योंकि इस बार नवमी तिथि की क्षय हो रही है। बताया जाता है कि सनातन धर्म में पितृपक्ष को पितृ महोत्सव के रूप में उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाने का विधान है। कुल के वे सभी पूर्वज, जो अब इस भौतिक संसार में नहीं हैं, उनकी आत्मा की तृप्ति के लिए पिंडदान और तर्पण किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार पितरों को तृप्त करने से घर-परिवार में यश, कीर्ति, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। वहीं पितरों की उपेक्षा करने पर पितृ दोष और अमंगल का स...