चित्रकूट, मई 5 -- चित्रकूट। ऑडिटोरियम सभागार में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोत्तरी पर शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। स्थानीय स्तर पर जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, विधायक मानिकपुर, अविनाशचंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीएम पुलकित गर्ग व सीडीओ डीपी पाल ने शुभारंभ किया। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि शिक्षामित्रों की मांग भाजपा ने पूरी की है। 1999 से शुरु हुई यात्रा अब 2026 में पूर्ण हो पाई है। सभी लोग विकसित भारत में योगदान दे रहे हैं। जिस क्षेत्र में शिक्षामित्रों को जिम्मेदारी मिलती है, उसे अच्छे तरीके से निर्वहन करते हैं। यह भी पढ़ें- युवा आने वाले समय में देश का तय करेगा भविष्य : डिप्टी...