गाजीपुर, मई 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद की 27 सहकारी समितियों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसमें चार समितियों के लिए 35 लाख रूपया आवंटित कर दिया गया है। जबकि 23 सहकारी समितियों के मरम्मत के लिए शासन से बजट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। सहकारिता विभाग के भेजे प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। चार सहकारी समितियों पर जल्द ही कार्य शुरु कराये जाएंगे। वहीं अन्य 23 के सहकारी समितियों के जीर्णोद्धार के कार्य शुरू होने में थोड़ा समय लगेगा। इसके बाद समितियों को कंप्यूटरीकृत करने के साथ ही अन्य सुविधाओं से लैस किया जाएगा। जिले में कुल 180 सहकारी समितियां संचालित हैं। इसमें से 172 सहकारी समितियां सक्रिय हैं। यहां से किसानों को उर्वरक, ऋण आदि सुविधाएं मिलती है। केंद्र में सहकारिता मंत्रालय बनने के बाद सरकार ने इसका नाम बदलकर बी पैक्स कर दिया है। हर समि...