पलामू, सितम्बर 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता सेनानी, मंत्री, सासंद, विधायक पद का दायित्व निभाने वाले स्व. रामदेनी राम की 27वीं पुण्यतिथि उनके आवासीय परिसर में शुक्रवार को मनाई गई। पुत्र डॉक्टर संजय कुमार और विजय कुमार, पुत्री सह पलामू जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष बिमला कुमारी एवं दमयंती कुमारी समेत राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे याद किया। वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यानंद दुबे ने कहा कि रामदेनी बाबू सरल स्वभाव के राजनेता थी। वे चार बार एमएलए, एक बार सांसद, एक बार बिहार परिषद सदस्य और बिहार सरकार में वनमंत्री रहे है। आमजनों के दुख दर्द को व जन समस्याओं को वे खूब सुलझाते थे। पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह, डॉ आरके रंजन, हिंदू न्यास बोर्ड के सदस्य हृदयानंद मिश्र, आलोक पाठक, विनोद तिवारी, शिक्षा विभाग चेयरमैन...