अररिया, जून 4 -- पलासी, एक संवाददाता गुरूवार की सुबह पलासी थाना क्षेत्र के कनखुदिया-गंगझली मार्ग पर सुरकिया धार स्थित एक बांस झाड़ी में 27 वर्षीया विवाहिता का शव मिलते ही सनसनी फैल गयी। विवाहिता की पहले मारपीट की गयी फिर बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी गयी। विवाहिता की पहचान पलासी थाना क्षेत्र के मजलिसपुर पंचायत के पनडुब्बी निवासी गौरव मंडल की पत्नी नविता देवी के रूप में हुई। नविता का मायके पलासी थाना क्षेत्र के ही पीपरा बिजवार थी। वह विद्यानंद मंडल की बेटी थी। सात साल पहले उनकी शादी हुई थी लेकिन पति से मनमुटाव के बाद वह पिछले दो साल से तीनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। यह भी पढ़ें- 27 वर्षीय पत्नी की गला दबाकर हत्या, बांस झाड़ी में फेंका शव, प्राथमिकी दर्ज इधर विवाहिता का शव मिलने की सूचना मिलते ही पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के ...