मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मीनापुर। बासुदेव बनुआ गांव से सिवाईपट्टी पुलिस ने सोमवार की रात छापेमारी कर 27 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर राजेश सहनी तरियाना थाने के नरवारा का निवासी है। थानेदार ने बताया कि शराब को बोरा में छुपाकर ले जा रहा था। पीटीसी राजकुमार गुप्ता के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...