छपरा, सितम्बर 8 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण लोकसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी डॉ. रोहिणी आचार्य ने बिहार में बाढ़ राहत व्यवस्था को लेकर सम्राट चौधरी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजद के पूर्व प्रवक्ता हरेलाल यादव द्वारा जारी बयान में रोहिणी आचार्य ने कहा है कि गंगा, गंडक, कोसी, सोन और सरयू नदियों के जलस्तर में वृद्धि से राज्य के 13 जिलों की 423 ग्राम पंचायतों में करीब 27 लाख एक हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। यह भी पढ़ें- Bihar Floods LIVE: नए इलाकों में फैला पानी, बिहार में बाढ़ से 34 लाख आबादी प्रभावितराहत कार्यों की असफलता उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के नाम पर सरकार केवल दावे कर रही है जबकि धरातल पर राहत व्यवस्था नगण्य साबित हो रही है। कई जिलों में रसोई और राहत शिविर सरकारी फाइलों तक सीमित हैं । जो शिविर संचालित हो ...