नई दिल्ली, अगस्त 18 -- Tiger logistics share: सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भले ही शेयर बाजार में बिकवाली वाला माहौल हो लेकिन कुछ पेनी कैटेगरी के शेयर डिमांड में थे। ऐसा ही एक स्मॉल-कैप शेयर टाइगर लॉजिस्टिक्स (इंडिया) का है। इस कंपनी के शेयरों में मंगलवार को BSE पर इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 4% से अधिक की बढ़त देखी गई। यह तेजी केंद्रीय रिजर्व बैंक के ऑर्डर की वजह से आई है।क्या है डिटेल? टाइगर लॉजिस्टिक्स (इंडिया) ने एक दिन पहले ही बताया था कि उसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के फॉरेन एक्सचेंज डिपार्टमेंट से एक कंपाउंडिंग ऑर्डर मिला है। कंपनी के मुताबिक उसे फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट, 1999 (FEMA) के तहत नियमों का पालन न करने के मामले में यह ऑर्डर मिला है। इसके तहत, RBI विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन (जिसे स्वीकार किया गया हो) को एक तय मौद्रि...