मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 27 मिडिल स्कूल को पीएमश्री प्लस टू स्कूल में मर्ज किया गया है। इन मिडिल स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षकों का भी प्लस टू स्कूल में संविलियन किया गया है।

पीएमश्री स्कूलों में पढ़ाई पीएमश्री स्कूलों में छठी से 12वीं तक की पढ़ाई होनी है। ऐसे में संबंधित हाईस्कूलों के पास के मिडिल स्कूलों को इसमें मर्ज किया गया है। मर्ज मिडिल स्कूलों की सूची डीईओ ने जारी की है। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने निर्देश दिया है कि मर्ज मिडिल स्कूलों के कक्षा छह से आठ के बच्चे पीएमश्री प्लस टू स्कूल में पढ़ेंगे। छह से आठ के शिक्षकों का पदस्थापन भी संबंधित हाईस्कूल में किया गया है।

अब प्राथमिक विद्यालय के तौर पर जाने जाएंगे ये स्कूल डीईओ ने कहा कि जिन मिडिल स्कूल को मर्ज किया गया है, उनमें अब केवल पहली से पा...