बहराइच, मार्च 24 -- बहराइच। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पूर्व में 26 मार्च को घोषित राम नवमी के अवकाश को परिवर्तित करते हुए 27 मार्च को रामनवमी का अवकाश घोषित किया गया है। 26 मार्च को न्यायालय खोले जाने के निर्देश दिये गये हैं। जनपद न्यायालय, ग्राम न्यायालय, नानपारा व महसी 26 मार्च को न्यायिक कार्य हेतु खुले रहेंगे। 27 मार्च को न्यायालय बंद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...